Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज किस लिए मनाई जाती है, जानिए पहली बार किसने रखा था ये व्रत

Hartalika Teej 2023 Date: सनातन परंपरा में हरतालिका तीज के व्रत का बहुत महत्व है। यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज। पहली बार किसने रखा था ये व्रत। यहां जानें सारी जानकारी।

Hartalika Teej 2023 Date: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। इस बार यह व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन विधि- विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन स्त्रियां सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद इस व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ की तरह ही इस व्रत में शाम को पूजा की जाती है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ- साथ कुंवारी लड़कियां भी कर सकती हैं। जो भी कुंवारी लड़कियां इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज।

Hartalika Teej 2023

Hartalika Teej 2023

हरतालिका तीज क्यों मनाई जाती है

हरतालिका तीज का व्रत मुख्य रूप से सुहागिन स्त्रियां ही करती हैं पर इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी कर सकती हैं। सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखती हैं। जो भी कुंवारी लड़कियां इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज के दिन निर्जला व्रत रख स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। इस दिन माता पार्वती को भी सुहाग की चीजें पूजा के समय अर्पित की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्रि इस व्रत का पालन विधि- विधान से करती हैं उनको अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है।

End of Feed