अध्यात्म

Parvati Ji Ki Aarti: हरियाली तीज पर जरूर करें माता पार्वती की आरती

Parvati Ji Ki Aarti: हरियाली तीज व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ध्यान रहे कि व्रत के समय हरियाली तीज की आरती जरूर करें क्योंकि इसके बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है।

Image

Hariyali Teej Ki Aarti

Parvati Ji Ki Aarti: हरियाली तीज इस साल 19 अगस्त को मनाई जा रही है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में आने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं और मिलकर इस त्योहार को मनाती हैं। हरियाली तीज की पूजा में जितना महत्व कथा का होता है उतना ही आरती का भी है। यहां जानिए हरियाली तीज की आरती।

हरियाली तीज आरती (Hariyali Teej Aarti)

जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।

जय पार्वती माता…

अरिकुल पद्मा विनासनी, जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता।

जय पार्वती माता…

सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा।

देव वंधु जस गावत, नृत्य करत ताथा।

जय पार्वती माता…

सतयुग रूप शील अति सुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता।

जय पार्वती माता…

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्त्र भुज तनु धरिके, चक्र लियो हाथा।

जय पार्वती माता…

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही, हथान मदमाता।

जय पार्वती माता…

देवन अरज करत, तव चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता।

जय पार्वती माता…

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता, सुख संपति पाता।

जय पार्वती माता…

जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।

जय पार्वती माता…

हरियाली तीज आरती का महत्व: इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पूजा के समय हरियाली तीज की आरती जरूर करें। संभव हो तो हरियाली तीज व्रत पूजा और आरती हरे रंग के कपड़े व हरी चूड़ियां पहनकर करें। ये अत्यंत ही शुभ माना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article