अध्यात्म

Hariyali Teej 2023 Puja Vidhi: हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

Hariyali Teej 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: हरियाली तीज व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में फूल, धूप, दीपक, फल, मिठाई, पानी, दूध, दही, शहद आदि सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। जानिए हरियाली तीज की पूजा विधि यहां (Hariyali Teej Puja Kaise Karen)।

Image

Hariyali Teej Puja Vidhi And Muhurat

Hariyali Teej 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: हरियाली तीज 2023 आज यानि 19 अगस्त, शनिवार को मनाई जा रही है। इस तीज को सिंधारा तीज (Sindhara Teej 2023), श्रावणी तीज (Shravani Teej 2023) और छोटी तीज (Choti Teej 2023) भी कहा जाता है। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए भी खास होता है। जहां एक तरफ शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां भगवान शिव जैसा पति पाने के लिए इस दिन विधि विधान पूजा करती हैं। इस व्रत में महिलाएं आमतौर पर हरे रंग के कपड़े (Green Colour On Teej) और चूड़ियां पहनती हैं। यहां जानें हरियाली तीज की सामग्री, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती, कथा संपूर्ण जानकारी।

Hariyali Teej Puja Muhurat 2023 (हरियाली तीज पूजा मुहूर्त 2023)

हरियाली तीज 202319 अगस्त 2023, शनिवार
हरियाली तीज तिथि प्रारम्भ18 अगस्त 2023, रात 08 बजकर 1 मिनट से
हरियाली तीज तिथि समाप्त19 अगस्त 2023, रात 10 बजकर 19 मिनट पर
हरियाली तीज पूजा का पहला मुहूर्तसुबह 07 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक
हरियाली तीज पूजा का दूसरा मुहूर्त12 बजकर 10 मिनट से शाम 12 बजकर 53 मिनट
हरियाली तीज पूजा का तीसरा मुहूर्त06 बजकर 57 मिनट से रात 08 बजकर19 मिनट तक

Hariyali Teej Puja Samagri 2023 (हरियाली तीज पूजा सामग्री 2023)

गंगाजल, दूध, दही, घी, पूजा की चौकी, तांबे और पीतल का कलश, शहर, जनेऊ, कपूर, आक का फूल, शक्कर, पान, सुपारी, कपूर, दूर्वा, जटा वाला नारियल, इत्र, गुलाल, अक्षत, धूप, बेलपत्र, अबीर, चंदन, मौली, दीपक, शमी का पत्ता, भस्म, पांच प्रकार के फल, मिठाई, धतूरे का फल, हल्दी, भांग, धतूरा, पांच पल्लव, दक्षिणा, हरियाली व्रत की पुस्तक, हरयाली तीज में माता पार्वती को चढ़ाने के लिए सुहाग की सामग्री। (Hariyali Teej Mehndi Design)

Hariyali Teej Puja Vidhi 2023 (हरियाली तीज पूजा विधि 2023)

  • सबसे पहले पूजा की सारी सामग्रियों को एक जगह इकट्ठा कर लें।
  • इसके बाद पूजा वाले स्थान को अच्छे से साफ कर लें।
  • फिर पूर्व दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं।
  • माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाएं।
  • फिर घी का दीपक जला लें।
  • इसके बाद भगवान शिव और देवी पार्वती को फल, मिठाई और अन्य वस्तुएं चढ़ाएं।
  • आप उनके संबंधित मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें। (Hariyali Teej Vrat Katha)
  • फिर अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
  • परिवार वालों के साथ मिलकर भजन करें।
  • अपने परिवार की भलाई, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
  • पारंपरिक रूप से ये व्रत चंद्रमा को देखने के बाद तोड़ा जाता है। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद जल, फल और मिठाई खाकर अपना व्रत खोल सकते हैं।

Hariyali Teej Ke Geet (हरियाली तीज के लोकगीत)

नांनी नांनी बूंदियां

नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा,

एक झूला डाला मैंने बाबल के राज में,

बाबुल के राज में...

संग की सहेली हे सावन का मेरा झूलणा,

नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा.

ए झूला डाला मैंने भैया के राज में,

भैया के राज में..

गोद भतीजा हे सावन का मेरा झूलणा,

नांनी नांनी बूंदियां हे सावन का मेरा झूलणा।

Hariyali Teej Puja Mantra (हरियाली तीज पूजा मंत्र)

1. या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2. हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।

3. ओम उमामहेश्वराभ्यां नमः

4. ऊँ गौरये नमः

5. ‘ऊँ साम्ब शिवाय नमः’

Hariyali Teej Aarti (हरियाली तीज आरती)

जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।

जय पार्वती माता…

अरिकुल पद्मा विनासनी, जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता।

जय पार्वती माता…

सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा।

देव वंधु जस गावत, नृत्य करत ताथा।

जय पार्वती माता…

सतयुग रूप शील अति सुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता।

जय पार्वती माता…

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्त्र भुज तनु धरिके, चक्र लियो हाथा।

जय पार्वती माता…

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही, हथान मदमाता।

जय पार्वती माता…

देवन अरज करत, तव चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता।

जय पार्वती माता…

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता, सुख संपति पाता।

जय पार्वती माता…

जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।

जय पार्वती माता…

Hariyali Teej Mahatva (हरियाली तीज का महत्व)

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। मान्यता है इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़िया पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article