Hariyali Teej 2025: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं रख सकती हैं हरियाली तीज का व्रत? जानें क्या कहते हैं नियम

Hariyali Teej Fasting Rules For Pregnant Women: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं जरूर रखती हैं। इस व्रत मे निर्जला उपवास रखना होता है। लेकिन सवाल ये आता है कि क्या प्रेग्नेंट यानी गर्भवती महिलाएं इस व्रत को कर सकती हैं? यहां से आप इस सवाल का सही जवाब जान सकते हैं।

Hariyali Teej Fasting Rules For Pregnant Women: हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। साल 2025 में ये त्योहार आज यानी 27 जुलाई को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और आयु वृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। पूजा-पाठ और उपवास के साथ सोलह श्रृंगार भी किया जाता है। लेकिन जो स्त्रियां गर्भवती हैं, उन्हें इस व्रत को करना चाहिए या नहीं ये सवाल मन में जरूर आता है। यहां से आप जान सकते हैं कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं सावन के तीज व्रत को रख सकती हैं।

क्या प्रेगनेंट महिला कर सकती हैं हरियाली तीज का व्रत? (Photo Source: sociofyme)

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत?

गर्भावस्था के दौरान कठोर व्रत रखने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं निर्जला व्रत बिल्कुल भी न रखें, क्योंकि बिना पानी पिए रहना डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। अगर आप व्रत रखना चाहती हैं, तो फलाहार व्रत या सरल व्रत का विकल्प चुनें, जिसमें आप फल, दूध, दही, और जूस का सेवन कर सकती हैं। अपने शरीर की सुनें और अगर थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो तुरंत व्रत तोड़ दें।

End of Feed