Hariyali Teej Vrat Niyam: हरियाली तीज व्रत में इन 3 नियमों का जरूर करें पालन, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल

Hariyali Teej Vrat Niyam 2025: हरियाली तीज का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। अब चूंकि आज ये मनाया जा रहा है तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों का ज्ञान भी होना चाहिए। हरियाली तीज की पूजा से जुड़े कुछ ऐसे खास नियम हैं, जिनका पालन करने से आपको व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।

Hariyali Teej Vrat Niyam 2025: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। हरियाली तीज व्रत को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत आज यानी 27 जुलाई को रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को करने के कुछ खास नियम भी होते हैं, जिनका पालन जरूर होना चाहिए। अगर आप पहली बार भी ये व्रत रखने जा रही हैं तो भी आपको इन नियम के बारे में पता होना चाहिए, जिससे आपके कोई गलती नहीं होगी।

हरियाली तीज के नियम (Photo Source: Canva)

2 तरीके के होते हैं व्रत

हरियाली तीज का व्रत दो तरीके से रखा जाता है, पहला निर्जला व्रत और दूसरा फलाहार। निर्जला व्रत करने वाली महिलाएं पानी तक का सेवन नहीं करती हैं। मान्यता है कि अगर निर्जला व्रत के दौरान किसी ने पानी की एक बूंद भी ग्रहण कर ली तो उसका व्रत खंडित हो जाएगा।

End of Feed
Latest News