अध्यात्म

Hariyali Teej 2025 Puja Samagri: हरियाली की पूजा में भूल न जाएं कोई सामग्री, नोट करें हरियाली तीज की पूजा सामग्री लिस्ट

Hariyali Teej 2025 Puja Samagri (हरियाली तीज पूजा सामग्री लिस्ट): हरियाली तीज को श्रावण तीज और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। जानिए इस तीज की पूजा में किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ती है।

Image

हरियाली तीज श्रृंगार और पूजा सामग्री (Photo Source: Canva)

Hariyali Teej 2025 Puja Samagri (हरियाली तीज पूजा सामग्री लिस्ट): सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास होता है। इस साल ये त्योहार आज यानी 27 जुलाई, रविवार के दिन है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही पूजा के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। इस शुभ पूजा में कई सामग्रियों की जरूरत होती है। अगर आप पहली बार इस व्रत को रखने जा रही हैं तबतो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम हरियाली तीज की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। ये सामग्री आपको पूजा से एक दिन पहले ही खरीद लेनी है, जिससे हरियाली तीज के दिन पूजा में कोई बाधा न आए।

हरियाली तीज पूजा सामग्री (Hariyali Teej Puja Samagri):

हरियाली तीज पर महिलाएं देवी पार्वती की तरह सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके लिए इन सभी श्रृंगार की वस्तुओं की जरूरत होती है:”

  • वेदी
  • पूजा की चौकी
  • आक का फूल
  • नए वस्त्र
  • बेलपत्र
  • धतूरा
  • भांग
  • पीला वस्त्र
  • केला के पत्ते
  • सुपारी
  • कलश
  • अक्षत
  • कच्चा सूत
  • शमी पत्र
  • जनेऊ
  • गुलाल
  • श्रीफल
  • चंदन
  • घी
  • कपूर
  • अबीर
  • दही
  • चीनी
  • गाय का दूध
  • कलश
  • नारियल
  • पंचामृत
  • गंगाजल
  • दूर्वा घास
  • तेल
  • शहद
  • हरी साड़ी
  • सोलह श्रृंगार
  • मायके से मिले कपड़े (व्रती महिला के लिए)

हरियाली तीज पर देवी के श्रृंगार के लिए सामग्री

  • चूड़ियां
  • महावर
  • नथ
  • सिंदूर
  • बिंदी
  • बिछुआ
  • मेहंदी
  • कुमकुम
  • कंघी
  • नेलपॉलिश
  • आलता

हरियाली तीज महत्व (Hariyali Teej Importance)

हरियाली तीज का व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता यह है कि इस दिन व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को उनके पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन की पूजा महिलाएं सोलह श्रृंगार करके करती हैं।

हरियाली तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05:30 मिनट तक रहने वाला है
  • प्रातः सन्ध्या सुबह 5 बजकर 08 मिनट से 6:14 मिनट तक रहेगा
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 23 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा
  • सायाह्न सन्ध्या शाम 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक होगा
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:19 से 01:11 मिनट तक
  • रवि योग: शाम 04 बजकर 23 मिनट से पूरे दिन रहने वाला है
  • अमृत काल: दोपहर 1:56 से 3:34 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:55 से 3:48 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:16 से 7:38 मिनट तक

हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)

हरियाली तीज की पूजा से पहले स्नान कर नए कपड़े पहन लें। साथ ही सोलह श्रृंगार जरूर करें। इसके बाद पूजा की तैयारी शुरू करें। इसके साथ ही साफ मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की प्रतिमा या मूर्ति बना लें।इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाती हैं और उनसे अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति की प्रार्थना करती हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव को महिलाएं भांग, बेल पत्र, श्वेत फूल, धतूरा, अक्षत्, गंध, धूप आदि चीजें अर्पित करती हैं। शाम में हरियाली तीज की कथा सुनी जाती है। पूजा के समय भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जाप किया जाता है। फिर आरती उतारकर भोग लगाया जाता है। इस दिन पति अपनी पत्नी को झूला भी झुलाते हैं।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article