Hariyali Teej 2024 (हरियाली तीज कब है 2024): सनातन धर्म में हरियाली तीज के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित व्रत है। हिंदू धर्म में पति की दीर्घ आयु के लिए सुहागिन स्त्रियों द्वारा बहुत से व्रत रखे जाते हैं। उन्हीं में से एक हरियाली तीज का व्रत है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिपूर्वक शिव जी की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। ऐसे में आइए जानें साल 2024 में हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा।
Hariyali Teej 2024 (हरियाली तीज कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।Hariyali Teej 2024 Shubh Muhurat (हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि 6 अगस्त शाम 7 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 अगस्त को 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 7 अगस्त ये व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।Hariyali Teej Puja Vidhi (हरियाली तीज पूजा विधि)
- हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- उसके बाद घर के मंदिर में साफ सफाई करें।
- फिर शिव और पार्वती जी की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें।
- इसके बाद मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें।
- फिर शिव जी को बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करें।
- उसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें ।
- अंत में आरती करें और भोग लगाएं।
