अध्यात्म

न्यू ईयर 1 जनवरी 2026 की तारीख क्यों खास है, कैसे बन रहा 1/1/1 का संयोग, क्या होगा 1:11 पर

New Year 01 January 2026 Number 1 connection (1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है): 01 जनवरी 2026 से नया साल आरंभ हो रहा है। ये अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख है और इसी के साथ ही इस डेट पर एक अजब संयोग सामने आ रहा है। अंकशास्त्री इस नंबर को और दिन के एक खास समय को बहुत दुर्लभ व खास संयोग बता रहे हैं।

Image

1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है

New Year 01 January 2026 Number 1 connection (1 जनवरी पर एक नंबर का क्या संयोग बन रहा है): एक जनवरी 2026 की तारीख नए साल के एक अजब संयोग भी लेकर आ रही है। 1 जनवरी 2026 की तिथि इस दृष्टि से असाधारण मानी जा सकती है, क्योंकि इस दिन एक का योग बार-बार बन रहा है। भारतीय परंपरा में किसी भी दिन की विशेषता केवल तारीख से नहीं, बल्कि अंक-शास्त्र और पंचांग के समन्वय से तय होती है। यहां देखें इस संयोग को क्यों खास माना जा रहा है और 1:11 का समय क्यों महत्वपूर्ण है।

एक जनवरी 2026 को 1-1-1 का संयोग

एक जनवरी की तारीख पर 1-1-1 का संयोग है। एक तारीख, पहला महीना और साल 2026 का योग (2 + 0 + 2 + 6 = 10 → 1 + 0 = 1) भी एक अंक वाला है। कल की तारीख इस वजह से अंक 1 के अधिपति यानी सूर्य देव की विशेष कृपा वाली मानी जा रही है। अंक शास्त्र में कहा गया है कि जब किसी दिन सूर्य-अंक बार-बार प्रभाव में आए, तो वह दिन आत्मिक जागरण और संकल्प के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

एक जनवरी 2026 को 1:11 का समय है खास

एक जनवरी को तड़के 1:11 am का समय भी नंबर एक की इसी संयोग की कड़ी में जुड़ रहा है। ये वो समय होगा एक डेट और समय सभी नंबर एक से अलाइन होंगे। यह समय पूजा, मेनिफेस्टेशन, ध्यान, मंत्रोच्चारण आदि के लिए बेहद शुभ है। अगर 12 घंटे की घड़ी के अनुसार देखा जाए तो दोपहर को 1:11 बजे भी यही योग बनेगा।

एक जनवरी 2026 को गुरुवार से मेल का संयोग

ये भी देखने वाली बात है कि एक जनवरी को गुरुवार है जिसके स्वामी बृहस्पति हैं। यह योग धर्म और ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुरु का दिन पौष मास और सूर्य-अंक के साथ मिलकर यह संकेत देता है कि यह समय जीवन की दिशा तय करने और सही मार्ग चुनने के लिए अनुकूल है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article