Hanuman Jayanti Vrat Vidhi 2025: हनुमान जयंती के दिन व्रत कैसे रखें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Hanuman Jayanti Vrat Vidhi 2025 (हनुमान जयंती व्रत विधि): हनुमान जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई भक्तजन व्रत रखते हैं। कहते हैं हनुमान जयंती का व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां हम आपको बताएंगे हनुमान जयंती की व्रत विधि और नियम।

Hanuman Jayanti Vrat Vidhi 2025 (हनुमान जयंती व्रत विधि): हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और इस साल ये पूर्णिमा 12 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन कई भक्त भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं और विधि विधान पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन बजरंगबली की पूजा के लिए सूर्योदय का समय शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जयंती के दिन व्रत रखने की विधि क्या है।

हनुमान जयंती व्रत विधि (Hanuman Jayanti Vrat Vidhi In Hindi)

  • हनुमान जयंती के व्रत में अन्न और नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं किया जाता है।
  • इस दिन आप फलाहार ले सकते हैं।
  • ये व्रत शाम में हनुमान जी की विधि विधान पूजा करने के बाद खोला जा सकता है।
  • शाम को व्रत खोलने के बाद आप अन्न का सेवन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इस समय भी नमक नहीं खाना है।
  • इस व्रत को रखने वाले लोगों को सुबह-शाम दोनों समय हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।

End of Feed