अध्यात्म

Hanuman Jayanti Puja Muhurat 2025: आज हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, नोट कर लें सटीक टाइम

Hanuman Jayanti 2025 Puja Muhurat (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2025): हनुमान जयंती की पूजा के लिए सूर्योदय का समय सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी समय पर बजरंगबली का जन्म हुआ था। जानिए 2025 में हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Hanuman Jayanti 2025 Puja Muhurat

Hanuman Jayanti 2025 Puja Muhurat (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2025): हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और इस साल ये पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 को पड़ रही है। ऐसे में हनुमान भगवान का जन्मोत्सव इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर मंदिरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन शुरू हो जाता है जो सूर्योदय के साथ ही समाप्त होता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि भगवान हनुमान का जन्म सूर्योदय के समय में हुआ था। इसलिए इस दिन सुबह की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हनुमान जयन्ती पूजा मुहूर्त 2025 (Hanuman Jayanti Puja Muhurat 2025)

हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर शाम की पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो शाम 06:45 से रात 08:09 बजे तक रहेगा।

हनुमान जयंती 2025 सूर्योदय समय (Hanuman Jayanti 2025 Sunrise Time)

हनुमान जयंती के दिन सूर्योदय समय सुबह 5 बजकर 59 मिनट का है।

हनुमान जयंती 2025 कब से कब तक रहेगी (Hanuman Jayanti 2025 Kab Se Kab Tak Rahegi)

इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 की सुबह 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 13 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ-साथ श्री राम भगवान और माता सीता की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। इस दिन भगवान को लाल रंग के फूल, पान का बीड़ा, सिंदूर, लाल लंगोट और मोतीचूर के लड्डू जरूर अर्पित करने चाहिए। साथ ही सुबह-शाम हनुमान जी की आरती करनी चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article