Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi (हनुमान जयंती कब है 2025 में): हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इस दिन भक्तजन बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं। कुछ स्थानों पर ये त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष के चौदवें दिन मनाया जाता है। कहते हैं जब हनुमान जयंती मंगलवार या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। खास बात ये है कि इस साल ये पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है। चलिए आपको बताते हैं हनुमान जयंती की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व।
Hanuman Jayanti 2025 Date
हनुमान जयंती 2025 तिथि व मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2025 Date And Time In Hindi)
हनुमान जयन्ती का पावन पर्व इस साल 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा।
हनुमान जयंती पर क्या करते हैं (Hanuman Jayanti Par Kya Karte Hai)
हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। इसके अलावा इस दिन श्री राम और माता सीता की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। हनुमान जयंती पर प्रात: जल्दी उठकर राम-सीता और हनुमान जी को याद करें। हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें। विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें। हनुमान जी को लाल रंग के फूल, पान का बीड़ा, लाल लंगोट, सिंदूर, अक्षत, तुलसी दल और मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं। साथ में हनुमान चालीसा का पाठ करें और अंत में हनुमान जी की आरती करें। भोग स्वरूप भगवान को हलवा, केला या लड्डू चढ़ाएं। इस शुभ दिन पर बजरंग बाण और सुंदर कांड का पाठ भी बेहद शुभ माना जाता है।
हनुमान जयंती का उपाय (Hanuman Jayanti Upay)
यदि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण नहीं हो पा रही है, तो आप हनुमान जयंती के दिन अपने घर की छत पर लाल रंग का झंडा जरूर लगाएं। कहते हैं इससे जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाएंगी।
