मेष राशि वालों के लिए अगले पांच साल काफी तनाव भरे रह सकते हैं क्योंकि साढ़े साती का पहला और दूसरा चरण काफी खतरनाक माना जाता है। ये दोनों चरण विशेष रूप से मेष राशि के उन जातकों के लिए मुश्किल रहेंगे जिनकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में विराजमान हैं। जानिए अगले पांच साल इस राशि वालों को किन चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा।
शनि साढ़े साती मेष राशि वालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। विशेष रूप से आपको चोट लगने का खतरा रहेगा। आपको चलते समय सावधानी बरतनी होगी। पैरों से जुड़ी समस्या आ सकती है। सतर्क रहेंगे तो किसी भी बड़ी दुर्घटना से बच पाएंगे।
मेष राशि वालों को साढ़े साती की वजह से करियर में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ऑफिस में बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कोई भी काम सावधानी से करें नहीं तो नौकरी जाने का खतरा रहेगा।
अगले पांच साल आपकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं रहेगी। किसी न किसी चीज पर पैसा खर्च होता रहेगा। लेकिन अगर हिसाब से चलेंगे तो ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।
अगले पांच साल शनि के कारण आपके करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिवार वालों से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अगर अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो ये समय आसानी से पार हो जाएगा।