हलछठ व्रत का पारण कब और कैसे करें? जानें चंद्रमा को अर्घ्य विधि और पारण नियम

Hal Chhath Vrat Paran 2026: आज 2 सितंबर को हलछठ व्रत रखा गया है। आइए जानते हैं कि इस व्रत का पारण कैसे और कब करें।

Hal Chhath Vrat Paran 2026: हलछठ यानी हल षष्ठी का व्रत इस साल 2 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार माने जाने वाले भगवान बलराम जी के जन्मदिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बलराम जी का प्रमुख अस्त्र हल है, इसी वजह से इस पर्व को हल षष्ठी कहा जाता है। संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं।

Hal Chhath Vrat Paran 2026  हलछठ व्रत का पारण कैसे करें

हलछठ व्रत का पारण कैसे करें

हलछठ को कई जगह हरछठ, ललही छठ और हल षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में भोजन के नियम सामान्य व्रतों से अलग होते हैं। खासतौर पर हल से जुती जमीन में पैदा होने वाले अन्न का सेवन नहीं किया जाता। यही वजह है कि तिन्नी या पसही के चावल, महुआ और भैंस के दूध-दही जैसी चीजों का पारण में विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं कि हलछठ व्रत का पारण कब और कैसे करें।

End of Feed