Guru Purnima Upay 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, गुरु दोष से मिलेगी मुक्ति

Guru Purnima Upay 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरू की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से गुरु दोष से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Guru Purnima Upay 2024: गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन विधिवत रूप से गुरु की पूजा- अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा बताया गया है। गुरु को व्यक्ति होता है जो व्यक्ति को ज्ञान के मार्ग पर चलाता है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार वेद व्यास जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही शुभ बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

Guru Purnima Upay 2024 (गुरु पूर्णिमा उपाय)

पीली चीजों का दान

गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को दाल, चना, घी, गुड़, पीले वस्त्र आदि दान में दे सकते हैं। इस दिन पीली चीजों का दान करने से गुरु दोष से भी मुक्ति मिल जाती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

End of Feed