Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजन, जानें महादेव को प्रसन्न करने के उपाय

Guru Pradosh Vrat 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, अभिषेक और बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। जानें प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और उपाय...

Guru Pradosh Vrat 2026: आज 24 सितंबर 2026, गुरुवार को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ महादेव की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat Puja Muhurat) और शिव जी को प्रसन्न करने के आसान उपाय।

Guru Pradosh Vrat 2026

गुरु प्रदोष व्रत

गुरु प्रदोष व्रत कब है

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 सितंबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 24 सितंबर की रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण गुरु प्रदोष व्रत 24 सितंबर को रखा जा रहा है। गुरुवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने की परंपरा है।

End of Feed