अध्यात्म

12 महीने बाद सूर्य देव का वृषभ राशि में गोचर, इन चार राशियों को बनाएगा धनवान, होगा तगड़ा फायदा

Surya Rashi Parivartan 2025: बता दें सूर्य देव 14 मई 2025 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का शुक्र की राशि में गोचर कई राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।

Image

Surya Gochar In Vrish 2025

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य देव 14 मई 2025 की रात 11 बजकर 51 मिनट पर शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि में गोचर से जहां कुछ राशि वालों को नुकसान होने की संभावना रहेगी तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इससे लाभ मिलेगा। इससे इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। करियर में तगड़ा मुनाफा होगा। बिजनेस में भी खूब तरक्की हासिल करेंगे। जानिए किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप अपने शौक और रुचि के काम को अपने पेशे में बदल सकते हैं। अच्छी कमाई करने में भी आप सफल रहेंगे। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये गोचर लाभकारी होने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। समय काफी अच्छी चल रहा है। बिजनेस में भी खूब तरक्की हासिल करेंगे।

कर्क राशि

आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह अवधि कर्क राशि के जातकों लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो आप उससे अच्छा खासा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी अच्छा प्रदर्शन रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए संतोषजनक रह सकता है। जो जातक विदेशी ग्राहकों से साथ डीलिंग का काम करते हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल है। इस दौरान आपको सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article