Guru Gochar 2025: साल 2025 में गुरु ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Guru Gochar 2025: साल 2025 की शुरुआत ज्लद होने वाली है। नये साल में बहुत सारे ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह नये साल में कब अपनी राशि बदलेंगे और इनके गोचर के किन राशि वालों को लाभ होगा।

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ग्रह का गुरु माना जाता है। गुरु ग्रह के कुंडली में मजबूत होने से जातक को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। गुरु ग्रह कम से कम 13 महीने तक एक राशि में रहते हैं और उसके बाद अपनी राशि बदलते हैं। साल 2025 में 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने का प्रभाव पूरे 12 राशियों पर होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु ग्रह का गोचर कुछ राशि के जातक के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। साल 2025 में गुरु के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं गुरु गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि

गुरु गोचर से वृषभ राशि के जातक को बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे। इसके साथ ही साल 2025 में जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था। उनके विवाह के योग बनेंगे। पूरे साल आपको धन का लाभ मिलता रहेगा। करियर में भी तरक्की मिलने की संभावना है।

End of Feed