अध्यात्म

9 December 2024 Panchang: पंचांग से जानिए मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के शुभ-अशुभ मुहूर्त

9 December 2024 Panchang: इस दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से 12:32 pm तक रहेगा। जानिए 9 दिसंबर का पूरा पंचांग।

Image

9 December 2024 Panchang

9 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिवस सोमवार है। आज व्रत रहें। आज भगवान शिव जी की उपासना तिथि होती है। भगवान भोलेनाथ कल्याणकारी हैं। आज शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करें। भगवान शिव को जल दें। इस माह निरंतर ॐ नमः शिवाय मंत्र का मानसिक जप करें। इस माह भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। आज अष्टमी व्रत बहुत ही पुण्यदायी है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है, भगवान कृष्ण के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं,पुण्य की प्राप्ति होती है। आज चावल व शक्कर दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। अष्टमी सोम का उपवास फलाहारी होता है। आज चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिव मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

9 दिसंबर 2024 पंचांग

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

पर्व -साप्ताहिक सोमवार व्रत

तिथि- अष्टमी 08:03 am तक फिर नवमी

दिवस - सोमवार

सूर्योदय-07:03am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र-- पूर्वाभाद्रपद 03 pm तक फिर उत्तराभाद्रपद

चन्द्र राशि -- कुम्भ 09:15 am तक फिर मीन

सूर्य राशि- वृश्चिक

करण- बव 08;05am तक फिर बालव

योग- सिद्धि

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:53 am से 12:32 pm तक

विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:24pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:08am तक

अमृत काल-06:09am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article