बेहद सोच-समझकर फैसला लें ये 5 राशियां, अस्त गुरु छीन सकते हैं आपकी खुशियां

Jupiter Combust 2026 : आने वाली 15 जुलाई को गुरु ग्रह अस्त होने जा रहे हैं। गुरु के अस्त होने से शुभ कार्यों पर रोक लगने के साथ ही कुछ राशि वालों को नुकसान होने के योग भी बनेंगे।

Jupiter Combust 2026 : वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, भाग्य, संतान, विवाह, गुरु, उच्च शिक्षा, धन, न्याय और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जब गुरु शुभ स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को भाग्य का साथ, आर्थिक उन्नति, सामाजिक सम्मान और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त होती है। वहीं, जब गुरु अस्त हो जाते हैं, तब उनके शुभ प्रभावों में कमी आने लगती है।

Jupiter Combust 2026  अस्त होंगे देवगुरु

अस्त होंगे देवगुरु

15 जुलाई 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में रहते हुए सूर्य के अत्यधिक निकट आने के कारण अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह का अस्त होना यह संकेत देता है कि उसका प्रभाव कुछ समय के लिए कमजोर हो जाता है। कर्क राशि में बृहस्पति उच्च माने जाते हैं, इसलिए इनका अस्त होना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। उच्च राशि का बल होने के बावजूद सूर्य के तेज के कारण गुरु अपनी शुभ ऊर्जा को पूर्ण रूप से व्यक्त नहीं कर पाते है। गुरु करीब 12 अगस्त 2026 तक अस्त रहेंगे। ऐसे में शिक्षा, विवाह, संतान, करियर, निवेश, धार्मिक कार्य और बड़े निर्णयों में कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

End of Feed