अध्यात्म

Guru Ast 2025: साल 2025 में गुरु होंगे अस्त, इन राशियों पर होगी धन की वर्षा

Guru Ast 2025: साल 2025 में गुरु ग्रह 27 दिनों के लिए अस्त होंगे। गुरु अस्त का असर 12 राशियों पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के अस्त होने से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है।

Image

Guru Ast 2025

Guru Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति को ग्रह का गुरु माना जाता है। साल 2025 में गुरु ग्रह अस्त होंगे। गुरु ग्रह मिथुन राशि में गुरु अस्त होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार 12 जून 2025 को गुरु मिथुन राशि में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने का प्रभाव हर राशियों के जातक पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को भाग्य, ज्ञान, संतान और विवाह का कारक माना गया है। नये साल में गुरु के अस्त होने से पांच राशि वालों को लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के अस्त होने से किन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

गुरु अस्त मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके आमदनी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। कारोबार में लाभ मिल सकता है। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो ये समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए गुरु अस्त खास रहने वाला है। इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इनकम के नये सोर्स बन सकते हैं। कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के लिए गुरु अस्त लाभकारी होने वाला है। नए साल में पैतृक संपत्ति से सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इस समय में धन की वृद्धि हो सकती है। व्यापार को लेकर बनाई सारी योजना सफल होगी। जीवनसाथी का भरपूर लाभ मिलेगा। कमाई में इजाफा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए गुरु अस्त बहुत ही अत्यंत लाभकारी होता है। इस समय में पुराने कर्ज से छुटकारा मिलता है। लव लाइफ में बात शादी तक बढ़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article