अध्यात्म

Somvati Amavasya Puja Vidhi 2024: सोमवती अमावस्या के दिन इस तरह से करें पूजा, यहां जानिए पूरी विधि

Somvati Amavasya Puja Vidhi 2024: सोमवती अमावस्या के दिन का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान किया जाता है। आइए जानें इस दिन किसी विधि से पूजा करना चाहिए।

Image

Somvati Amavasya Puja Vidhi

Somvati Amavasya Puja Vidhi 2024: सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या सारे अमावस्या तिथियों में खास मानी जाती है। साल 2024 की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और दान किया जाता है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। अमावस्या तिथि पर पितरों की पूजा की जाती है। आइए जानें सोमवती अमावस्या पर किस विधि से पूजा करनी चाहिए।

Somvati Amavasya Puja Vidhi 2024 (सोमवती अमावस्या पूजा विधि)

  • सोमवती अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
  • उसके बाद स्नान के बाद देशी घी से पितरों के नाम का दीपक जलाएं।
  • इस दिन ब्रह्मणों को भोजन कराएं और अपनी इच्छानुसार दान करें।
  • सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए।
  • इस दिन तुलसी जी की पूजा के समय तुलसी मंत्रों का जाप करें।
  • सोमवती अमावस्या पर भगवान विष्णु और शिव जी पूजा की जाती है।

Somvati Amavasya Mantra (सोमवती अमावस्या पूजा मंत्र)

  • ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान
  • ॐ नम: शिवाय
  • ॐ आपदामपहर्तारम दातारं सर्वसम्पदाम्, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो-भूयो नामाम्यहम
  • ॐ कुल देवताभ्यो नमः

Somvati Amavasya Ka Mahatav (सोमवती अमावस्या का महत्व)

सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। सोमवती अमावस्या पर शिव जी की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article