Gupt Navratri 2026: आज गुप्त नवरात्रि का 6वां दिन, किस महाविद्या की छठवें दिन होती है पूजा, जानिए पूजा विधि और मंत्र और उत्पत्ति कथा

Gupt Navratri 2026: आज गुप्त नवरात्रि का छठा दिन है। आज के दिन मां त्रिपुर भैरवी का पूजन किया जाता है। मां दस महाविद्याओं में छठे नंबर की महाविद्या हैं। मां का स्वरूप उग्र और शक्तिशाली है। मां त्रिपुर भैरवी का पूजन हर प्रकार के भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है। आइए जानते हैं कि आज के दिन माता पूजन कैसे करें?

Gupt Navratri 2026: आज 24 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में दस महाविद्याओं की साधना का विशेष महत्व माना जाता है। षष्ठी तिथि पर दस महाविद्याओं में से छठी महाविद्या मां त्रिपुर भैरवी की पूजा की जाती है। तांत्रिक साधना में मां त्रिपुर भैरवी को अत्यंत उग्र और शक्तिशाली देवी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इनकी पूजा से भय, बाधा, शत्रु और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और साधक को आत्मबल तथा साहस की प्राप्ति होती है।

मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा

मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा

मां त्रिपुर भैरवी कौन हैं?

मां त्रिपुर भैरवी दस महाविद्याओं में छठे स्थान पर विराजमान हैं। इन्हें शक्ति का उग्र और तेजस्वी स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में मां त्रिपुर भैरवी को अग्नि तत्व से जुड़ी देवी कहा गया है, जो सृष्टि में परिवर्तन, संहार और शुद्धि का कार्य करती हैं। उनका स्वरूप प्रचंड तेज से युक्त है, आंखें लाल, शरीर से अग्नि के समान आभा निकलती हुई दिखाई देती है। वे लाल वस्त्र धारण करती हैं और उनके हाथों में त्रिशूल, पानपात्र और वर-मुद्रा होती है। मां त्रिपुर भैरवी को त्रिपुर सुंदरी का उग्र रूप भी माना जाता है, यानी जहां सौम्यता है, वहीं उग्रता भी संतुलन बनाकर विद्यमान है।

End of Feed