Griha Pravesh Muhurat October 2026: नया घर बनने या खरीदने के बाद गृहप्रवेश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अक्टूबर 2026 का महीना खास नहीं रहेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार अक्टूबर 2026 में गृहप्रवेश के लिए एक भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस महीने नए घर में प्रवेश करने की योजना बना रहे लोगों को शुभ तिथि के लिए आगे के महीनों का इंतजार करना होगा।
अक्टूबर में गृहप्रवेश के मुहूर्त (Image AI Generated and Newsroom Verified)
इसका प्रमुख कारण इस अवधि में शुक्र का अस्त होना है। बीते 23 सितंबर 2026 को शुक्र अस्त हो गए थे और 30 अक्टूबर 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे। यानी करीब 37 दिनों तक शुक्र अस्त रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं में शुक्र के अस्त रहने के दौरान विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है।
अक्टूबर में गृहप्रवेश का क्यों नहीं है मुहूर्त
गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य के लिए शुभ तिथि के साथ ग्रहों और पंचांग की अनुकूल स्थिति देखी जाती है। अक्टूबर 2026 में पूरे महीने ऐसा कोई दिन उपलब्ध नहीं है जिसे गृहप्रवेश के लिए शुभ माना जा सके। दरअसल, 1 से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष ही रहेंगे। पितृपक्ष में गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। यह पूरा समय पितरों को समर्पित होता है। इस दौरान पितरों से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं। इस समय पर श्राद्ध आदि कर्म करना चाहिए।
9 से 11 अक्टूबर तक रहेगी शुक्र की वृद्धत्व अवस्था
9, 10 और 11 अक्टूबर को भी गृहप्रवेश का मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। पंचांग में इन दिनों वृद्धत्व शुक्र की स्थिति में रहेंगे। शुक्र की यह अवस्था भी मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी गई है। इस अवधि में गृहप्रवेश के बजाय लोग नए घर की सजावट, जरूरी तैयारियां और अन्य गैर-मांगलिक काम पूरे कर सकते हैं।
11 अक्टूबर से शुरू होंगी नवरात्रि
नवरात्रि का समय हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों में कुछ शुभ कार्यों को किया जा सकता है। इस दौरान वाहन खरीद, गृह प्रवेश या फिर सगाई जैसे काम हो सकते हैं, लेकिन इस बार शुभ ग्रह शुक्र के अस्त होने के चलते नवरात्रि में भी किसी प्रकार के भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसी के साथ ही अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी गृहप्रवेश के लिए स्थिति नहीं बदलेगी। 29 और 30 अक्टूबर को पंचांग में शिशुत्व शुक्र की स्थिति रहेगी। इस वजह से इन दोनों तारीखों को भी गृहप्रवेश के लिए शुभ नहीं माना गया है। वहीं, नवंबर में कुछ शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें गृहप्रवेश किया जा सकता है।
