Grahan In May 2025: क्या मई में कोई ग्रहण लग रहा है? जानिए ग्रहण लगने के धार्मिक कारण

Grahan In May 2025: क्या मई में कोई ग्रहण लग रहा है? कई लोग इस चीज को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हैं। तो आपको बता दें कि मई में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। जानिए ग्रहण कब लगेगा और इसके लगने के धार्मिक कारण क्या हैं।

Grahan In May 2025: मई का महीना चल रहा है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या इस महीने में कोई ग्रहण लगेगा तो आपको बता दें कि इस पूरे महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने वाला है। न ही सूर्य ग्रहण और न ही चंद्र ग्रहण। बता दें इस साल कुल 4 ग्रहण हैं। जिनमें से दो ग्रहण पहले ही लग चुके हैं और अब दो ग्रहण लगने बाकी हैं। जानिए साल के अन्य दो ग्रहण कब लगेंगे और ग्रहण लगने के धार्मिक कारण क्या हैं।

मई में ग्रहण कब लग रहा है 2025 (May Grahan 2025 Date)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। ये ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण भाग में दिखाई देगा तो वहीं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। ये ग्रहण भारत समेत संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में दिखाई देगा।

End of Feed