अध्यात्म

6 मई 2025 पंचांग: जानिए आज का राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, शुभ संयोग, दिशा शूल और सूर्यास्त समय

6 May 2025 Panchang In Hindi: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी। आज का दिन भगवान हनुमान की अराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख महीना चल रहा है तो आज जल का दान भी जरूर करें। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।

Image

6 मई 2025 पंचांग

6 May 2025 Panchang In Hindi: आज मंगलवार है। हनुमान जी की उपासना करें। दशमी तिथि है। आज भगवान शंकर जी की उपासना बहुत पुण्यदायी होती है। जल दान के लिए शुभ दिन है। इसके अलावा आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान करना भी आज बहुत फलित होता है। वैशाख महीना चल रहा है ऐसे में इस पवित्र माह में किसी गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। नदी के तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें।गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। हर सप्ताह मंगलवार का नियमित व्रत नियम पूर्वक रहकर हनुमान जी के मंदिर जाएं व वहां दीपक जलाएं। हनुमान जी के विग्रह को पीपल के पत्ते की माला पहनाएं।

6 मई 2025 पंचांग

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-वैशाख,शुक्ल पक्ष

तिथि - नवमी 08:37 am तक फिर दशमी

पर्व-नवमी

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-05:38am

सूर्यास्त-6:58pm

नक्षत्र- मघा 03:53 pm तक फिर पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि - सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य

सूर्य राशि- मेष

करण-- कौलव 08:28 am तक फिर तैतिल

योग-ध्रुव

6 मई 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:58 am से 12:49 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:21 pm से 03:24 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:23 pm से 07:22 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:05 am से 05:09 am तक

अमृत काल- 06:02 am से 07:43 am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21 तक रात

संध्या पूजन- 06:21 pm से 07:09 pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक

आज क्या ना करें- बड़े भाई के किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article