Grah Gochar 2025: 2025 तीन राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। क्योंकि इन राशि वालों को चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से खूब लाभ प्राप्त होगा। बता दें नए साल में सबसे पहले शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि देव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके बाद 14 मई को गुरु देव मिथुन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इसके बाद 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेगा तो वहीं केतु इस दिन सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जानिए इन ग्रहों के गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।
Grah Gochar 2025 Rashifal
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार के लोगों का खूब साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस राशि के कई जातकों को मकान और गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी मिलने के भी संकेत है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी इन ग्रहों का गोचर शानदार साबित होगा। जो कार्य आपके रूके हुए थे वो पूरे होंगे। बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करते नजर आएंगे। नई नौकरी मिलने से लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी इन ग्रहों का गोचर लकी साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। वाद-विवादों से छुटकारा मिलेगा। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को भी इस साल खूब फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए शुभ रहेगा।
