अध्यात्म

2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु बदलेंगे राशि, इन तीन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Grah Gochar 2025: 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन चार ग्रहों के राशि बदलने से तीन राशि वालों को खूब लाभ प्राप्त होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Grah Gochar 2025 Rashifal

Grah Gochar 2025: 2025 तीन राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। क्योंकि इन राशि वालों को चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से खूब लाभ प्राप्त होगा। बता दें नए साल में सबसे पहले शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि देव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके बाद 14 मई को गुरु देव मिथुन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इसके बाद 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेगा तो वहीं केतु इस दिन सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जानिए इन ग्रहों के गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार के लोगों का खूब साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस राशि के कई जातकों को मकान और गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी मिलने के भी संकेत है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी इन ग्रहों का गोचर शानदार साबित होगा। जो कार्य आपके रूके हुए थे वो पूरे होंगे। बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करते नजर आएंगे। नई नौकरी मिलने से लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी इन ग्रहों का गोचर लकी साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। वाद-विवादों से छुटकारा मिलेगा। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को भी इस साल खूब फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए शुभ रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article