Govatsa Dwadashi 2026 Date: गोवत्स द्वादशी 2026 में कब है, जानें गाय और बछड़े की पूजा किस तारीख को होगी

Govatsa Dwadashi 2026 Date: गोवत्स द्वादशी 2026 में कब है। जानें धनतेरस से एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व। क्या हैं गोवत्स द्वादशी व्रत के नियम और इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं।

Govatsa Dwadashi 2026 Date: दिवाली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने और खुशियां मनाने का अवसर नहीं है। यह पर्व प्रकृति, पशुओं और परिवार के प्रति आभार जताने का भी संदेश देता है। दिवाली से पहले आने वाली गोवत्स द्वादशी ऐसा ही एक खास त्योहार है। इस दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए गोवत्स द्वादशी पर उनकी सेवा और पूजा का विशेष महत्व है।

Govatsa Dwadashi 2026 Date

गोवत्स द्वादशी 2026 की डेट क्या है (AI Image)

मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गाय और बछड़े की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए भी महिलाएं यह व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में गोवत्स द्वादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन किन नियमों का पालन करना चाहिए।

End of Feed