अध्यात्म

Govardhan Puja Kyun Manaya jata Hai: गोवर्धन पूजा के दिन क्या करते हैं, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Govardhan Puja Kyun Manaya jata Hai: गोवर्धन पूजा का त्योहार दीपवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन की पूजा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या करते हैं और ये पर्व क्यों मनाया जाता है।

Image

Govardhan Puja Kyun Manaya jata Hai

Govardhan Puja Kyun Manaya jata Hai: गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन की पूजा का विधान है। गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई जाती है और उसकी पूजा की जाती है। इस पूजा को करने की शुरुआत द्वापर युग से ही मानी जाती है। गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में की थी। इस पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान को नये फसल की बनाई चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन क्या करते हैं और ये पूजा क्यों की जाती है।

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करते हैं (What to do on the day of Govardhan Puja)

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर और मिट्टी से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाई जाती है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन गाय की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाएं जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन ब्रजवासी भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं। ये पर्व मथुरा, वृंदावन में और उसके आस पास के ब्रज क्षेत्र में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पूजा की शुरुआत भी ब्रज क्षेत्र से ही मानी जाती है। इस पूजा में प्रकृति के प्रेम को दर्शाया जाता है। गोवर्धन पूजा के माध्यम से लोग प्रकृति की पूजा करते हैं।

Govardhan Puja Kyun Manaya jata Hai (गोवर्धन पूजा क्यों मनाया जाता है)

पौराणिक कथा के अनुसार गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान कृष्ण ने इंद्र का घंमड़ तोड़ने के लिए की थी। द्वापर युग में जब भगवान विष्णु कृष्ण अवतार में आए तो उन्होंने अपना बचपन ब्रज में बिताया। वहीं उन्होंने ब्रजवासियों को इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सलाह दी। ब्रज वासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करते देख इंद्र को बहुत क्रोध आया और उन्होंने पूरे ब्रज को आंधी तूफान और जल से भर दिया। तब भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी उंगली पर उठा लिया। उसके बाद से ही हर साल ब्रज के लोग भगवान कृष्ण और गोवर्धन की पूजा करने लगे

Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat (गोवर्धन पूजा 2024 शुभ मुहूर्त)

गोवर्धन पूजा हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन 2 नवंबर 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में ये पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:34 से 08:46 तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 03:23 से 05:35 तक रहने वाला है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article