Govardhan Puja 2022 Vidhi, Muhurat: सालों बाद गोवर्धन पूजा पर बन रहा महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामाग्री, पूजा विधि और मंत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 04:46 PM IST

Govardhan Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार सूर्य ग्रहण के कारण तारीख में बड़ा बदलाव हुआ है, जिससे 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। बता दें गोवर्धन पूजा यदि पूर्ण सामाग्री और मंत्रोच्चार के साथ ना की जाए, तो इसे पूर्ण नहीं माना जाता। ऐसे में यहां हम आपको गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, सामाग्री व मंत्र बताएंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • कल यानी 26 अक्टूबर 2022 को है गोवर्धन पूजा।
  • गोवर्धन पूजा का त्रेतायुग से है संबंध।
  • बिना मंत्रों के पूजा मानी जाती है अधूरी, देखें पूजा सामाग्री की लिस्ट और मंत्र।

Govardhan Puja 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat: सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का विधान है, लेकिन इस बार ग्रहण काल के कारण गोवर्धन पूजा 25 अरक्टूबर को नहीं की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीकृष्ण ने बृजवासियों से नाराज होकर मूससलाधार बारिश की थी, उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को (Govardhan Puja 2022) बचाया था। गोवर्धन पर्वत ने बृजवासियों को सुरक्षा प्रदान की थी। इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है। वहीं गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा का भी विधान है, सनातन धर्म में गाय को माता का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि गाय में सभी देवी देवता वास करते हैं।

Govardhan Puja 2022

गोवर्धन पूजा 2022 शुभ मुहूर्त, पूजा सामाग्री, पूजा विधि, मंत्र और आरती

पंचांग के अनुसार इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी। इस दिन विधि विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों का नाश होता है तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है। हालांकि शुभ मुहूर्त में पूर्ण सामाग्री (Govardhan Puja Samagri) के साथ ही पूजा फलदायी मानी जाती है। स्कंद पुराण में वर्णित एक श्लोक के अनुसार गोवर्धन पूजा यदि पूर्ण सामाग्री और मंत्रोच्चार के साथ ना की जाए, तो इसे पूर्ण नहीं माना जाता। ऐसे में यहां हम आपको गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022 Kab hai) का शुभ मुहूर्त, सामाग्री व मंत्र बताएंगे, जिसका उच्चारण कर आप अपने जीवन की सभी विपत्तियों का अंत कर सकते हैं।

End of Feed