Govardhan Bhagwan Ki Photo: गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। फिर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। इसके बाद भाई दूज के दिन इसे कूटा जाता है। गोधन कूटना एक पारंपरिक लोक प्रथा है जो खासतौर पर उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि) में मनाई जाती है। यहां से आप गोवर्धन महाराज की फोटो बनाना सीख सकते हैं। गोबर से गोवर्धन देव को बनाते समय बस ध्यान दें कि गोवर्धन का मुंह पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए।
गोधन बाबा की फोटो (pic credit: pinterest)
गोवर्धन महाराज की फोटो बनाने के लिए सामग्री लिस्ट-
- ताजा गोबर (गाय का)
- मिट्टी
- सूखे पत्ते, फूल
- दूर्वा घास
- छोटे-छोटे खिलौने या मिट्टी के पशु, मनुष्य आदि (सजावट के लिए)
- फूल
- रंगोली
- हल्दी-कुमकुम
- जल के छींटे देने के लिए कलश
- लकड़ी की थाली या जमीन
गोवर्धन पूजा की फोटो (pic credit: iStock)
गोवर्धन बाबा की फोटो बनाने के लिए सबसे पहले गाय का ताजा गोबर मंगवा लें। इस गोबर से एक चौक या बॉर्डर बनाएं। फिर इसी चौक के अंदर पहाड़, भगवान कृष्ण, गाय, पेड़ पौधे आदि की आकृति बना लें। अधिकतर घरों में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर सुबह के समय इसकी पूजा की जाती है। तो वहीं कहीं शाम के समय इसकी पूजा की जाती है।
गोवर्धन बाबा की फोटो (pic credit: iStock)
गोबर से बनी चौक का सारा गोबर एकत्र कर लें। फिर गोबर का पर्वत नुमा ढांचा बना लें। फिर एक लकड़ी की मदद से इस ढांचे की आंख, नाक बनाकर इसे एक चेहरे का आकार दें। जब गोवर्धन पर्वत की संरचना सूखने लगे तो उसे मुकुट और कपड़े पहना कर सजा लें। आप चाहें तो गोवर्धन पर्वत की संरचना में मोर पंख का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
गोवर्धन कैसे बनाते हैं गोबर का (pic credit: iStock)
फिर गोवर्धन के माथे पर सफेद या पीले रंग का तिलक लगाएं। उन्हें फूल अर्पित करें और भोग में खील, बताशे और शक्कर के खिलौने चढ़ाएं। गोवर्धन पर्वत संरचना के चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की सजावट जरूर करें। खासकर इसमें गेंदा, चमेली, पलाश, कमल, गुड़हल, धतूरे के फूल का प्रयोग करें।
गोबर से गोवर्धन कैसे बनाया जाता है (pic credit: iStock)
अगर आप गोबर से फोटो जैसी आकृति बनाना चाहते हैं तो गोबर से चेहरा और शरीर की आकृति जैसे सिर, हाथ, पैर आदि बनाएं। ये फोटो बैठे हुए बाबा जी की होती है, जिनका चेहरा गोल, शरीर भरा हुआ और सिर पर गोबर का मुकुट होता है। ऊपर से हल्दी-कुमकुम और फूलों से सजाएं। आंख, नाक, मुंह बनाने के लिए सफेद रंग या चूने का प्रयोग करें।
