Gopashtami ki katha in Hindi 2025: गोपाष्टमी की कथा, क्यों मनाई जाती है गोपाष्टमी, क्या है गोपाष्टमी की पूजा विधि

Gopashtami ki katha in Hindi 2025 (गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की पौराणिक कहानी) Shree Krishan Gopashtami ki Pauranik kahani, Puja Vidhi: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गाय की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार इसी दिन गायों को चराया था। साल 2025 में गोपाष्टमी 30 अक्टूबर को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं गोपाष्टमी की कथा और पूजन विधि क्या है?

Gopashtami ki katha in Hindi 2025: सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं। इसी पवित्रता के कारण हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में गोपाष्टमी 30 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला से जुड़ा है, जब उन्होंने पहली बार गाय चराने की शुरुआत की थी। गोपाष्टमी पर गोमाता की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और ग्रहों की शांति मिलती है।

gopastami katha

गोपाष्टमी की कथा

गोपाष्टमी क्यों मनाई जाती है?

गोपाष्टमी का मुख्य उद्देश्य गाय की सेवा है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना, उनकी पूजा करना और गोशाला में सेवा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गौमाता की पूजा से सभी देवताओं की कृपा एक साथ प्राप्त होती है। ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) में यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जहां गोवर्धन पूजा के ठीक बाद गोपाष्टमी आती है।

End of Feed