आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 30 अक्टूबर 2025 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-10-2025 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व राहु मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 व 04 के मित्र अंक 05, 06, 07 व 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1 जन्मांक 01
जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी सूर्य जाँब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। राहु आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य ,मङ्गल व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। राहु धन व्यय करवाते हैं। स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें। आज का शुभ अंक-02,03 है।
2 जन्मांक 02
जाँब व व्यवसाय - चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव रहेगा। जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आपका शुभ अंक- 03,09 है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3 जन्मांक 03
जाँब व व्यवसाय-गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु -राहु युति बहुत बेहतर तो नहीं होती लेकिन धार्मिक कृत्य होते रहते हैं। जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में भी उन्नति है। परिवार में मांगलिक कार्य के मार्ग प्रशस्त होंगे। 01, 03 आपके शुभ अंक हैं। स्वास्थ्य-बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है।
4 जन्मांक 04
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 प्रशासन व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।राहु अंक व भाग्यस्वामी दोनों होकर अकस्मात कोई बड़ा धन लाभ करवाएंगे। शुभ अंक 07, 08, स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5 जन्मांक 05
जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी राहु, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं। जाँब में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभ अंक-07, 08
6 जन्मांक 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी राहु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुक्र शेयर में बैंकिंग, आईटी व पॉवर सेक्टर में निवेश की सलाह दे रहे हैं। शुभ अंक-05, 07। मधुमेह के मरीज सावधानी बरतें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
7 जन्मांक 07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जाँब में प्रगति है। केतु व राहु मित्र हैं। आध्यात्मिक उन्नयन के मार्ग बनेंगे। नस के रोगी सावधानी बरतें।गेंहू व चने का दान करें। -शुभ अंक-05, 08
8 जन्मांक 08
जाँब व व्यवसाय- सूर्य आत्मबल में वृद्धि देगा। आज के दिन शनि,सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं । शुभ अंक-04, 06। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9 जन्मांक 09
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। यदि आप शेयर के बैंकिंग, रियल स्टेट या सिल्वर में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो बेहतर परिणाम आ सकते हैं। शुभ अंक-02, 03 स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से कष्ट हो सकता है। उड़द का दान करें।
