Dadi Nani Ki Nasihat: आखिर किस दिशा में रखना चाहिए घर में झाड़ू को, क्या है घर के बड़े बुजुर्गों की नसीहत

हिंदू धर्म और घर की दादी-नानियों के मुताबिक झाड़ू वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। कुछ मान्यताओं में इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर भी देखा जाता है। घर में यदि इसे सही से न रखें जाए तो वास्तु दोष लगने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में झाड़ू रखने का सही तरीका क्या है। इस बारे में क्‍या है दादी-नानी की नसीहत।

Vastu Tips Related to Broom: वास्तु शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विद्या है जिसमें दिशाओं का महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु को रखने की एक निश्चित जगह होती है जिससे घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है। अगर चीजों को सही ढंग से न रखा जाए तो घर और जीवन पर वास्तु दोष का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसी तरह झाड़ू को रखने के भी कुछ वास्तु नियम होते हैं। वैसे तो घर या ऑफिस में झाड़ू को कहीं भी रख दिया जाता है। झाड़ू को सही जगह पर रखना घर की उन्नति के लिए भी लाभकारी हो सकता है। वास्तु अनुसार झाड़ू को रखे जाने से घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं तथा जातक को सुख, वैभव और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Ghar mein jhadu rakhne ka sahi tarika kya hai

झाड़ू रखने की सही दिशा

घर में झाड़ू रखने का सही तरीका क्या है

घर या ऑफिस में झाड़ू का उपयोग होने के बाद उसे नजरों के सामने से हटाकर रख देना चाहिए। झाड़ू का पूरे समय दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। झाड़ू को घर में कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए। झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

End of Feed