Chardham Yatra 2025 Opening Date: वेद और पुराणों में चारधाम की यात्रा को बेहद शुभ बताया गया है और इसके खास महत्व के बारे में भी बताया गया है। चारधाम यानी केदानाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा और दर्शन। जल्द ही चारधाम के कपाट खुलने वाले हैं और लोगों को दर्शन करने का मौका मिलने वाला है। ऐसी मान्यता है कि चारधाम की यात्रा करने वालों को पापों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन की सारी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इस यात्रा को करने से आरोग्य की प्राप्ति भी होती है। आइये जानते हैं कि चारधाम के यात्रा की शुरुआत कबसे हो रही है और इसके महत्व क्या हैं।
कब से शुरू होगी चारधाम की यात्रा?
चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रह है। सबसे पहले 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने वाले हैं। इसके बाद 2 मई 2025 को केदानाथ धाम के द्वार खुलेंगे और आखिर में 4 मई 2025 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
क्या है चारधाम का महत्व
सनातन धर्म में चारधाम का काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस यात्रा से व्यक्ति के इंसान के सारे पाप खत्म हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। चार धाम की यात्रा करने से इंसान जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। इतना ही नहीं इंसान को लंबी आयु का आशीर्वाद भी मिलता है। चारधाम की यात्रा करने से व्यक्ति को अपनी संस्कृति के दर्शन, आत्मज्ञान की प्राप्ति और आरोग्यता मिलती है।
