इन भगवानों की घर में न रखें मूर्ति और तस्वीर, फायदे की जगह होने लगेंगे नुकसान

Ghar Ke Mandir Me Kaun Si Murti Nahi Rakhni Chahiye : वास्तु के अनुसार घर में कुछ मूर्तियों को रखना शुभ की जगह अशुभ फल प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन सी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।

Ghar Ke Mandir Me Kaun Si Murti Nahi Rakhni Chahiye : हिंदू धर्म में घर का मंदिर श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। माना जाता है कि जिस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों और तस्वीरों का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें घर के मंदिर में रखने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ईश्वर के कुछ स्वरूपों की पूजा अलग पूजा-पद्धति से होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से भगवानों की मूर्तियां हैं, जो घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए।

घर के मंदिर में क्या नहीं रखें

घर के मंदिर में कौन सी मूर्ति न रखें

भगवान के रौद्र या संहारक स्वरूप की तस्वीरें

घर में हमेशा शांत, सौम्य और आशीर्वाद देने वाले स्वरूपों की पूजा करनी चाहिए। इस कारण भगवान शिव के तांडव रूप, माता काली के अत्यंत उग्र स्वरूप, भगवान नरसिंह के हिरण्यकश्यप वध वाले चित्र या युद्ध दर्शाने वाली तस्वीरें घर के मंदिर में रखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही इनकी मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में भारी ऊर्जा का वास होने लगता है, जिससे गृहस्थ जीवन में शांति और संतुलन बिगड़ जाता है।

End of Feed