Gayatri Jayanti 2026: 24 या 25 जून कब है गायत्री जयंती 2026 में, नोट करें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Gayatri Jayanti 2026: हर साल ज्येष्ठ मास में आने वाली गायत्री जयंती इस साल 24 या 25 जून किस तारीख को मनाई जाएगी? यदि आप सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो पढ़ें पूरा लेख....

Gayatri Jayanti 2026: भारतीय सनातन परंपरा में गायत्री जयंती का विशेष धार्मिक महत्व है। यह दिन वेदमाता गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि माता गायत्री ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा की अधिष्ठात्री देवी हैं। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ने वाला यह पर्व साधना, मंत्र-जाप और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

gayatri jayanti 2026

कब है गायत्री जयंती 2026

हिंदू धर्मग्रंथों में माता गायत्री को चारों वेदों की जननी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है और अज्ञान रूपी अंधकार दूर होता है। यही कारण है कि ऋषि-मुनियों से लेकर सामान्य गृहस्थ तक गायत्री मंत्र को जीवन का सबसे शक्तिशाली वैदिक मंत्र मानते आए हैं। आइए जानते हैं 2026 में गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti Date) कब है।

End of Feed