Gangaur Puja 2025: कब मनाया जाएगा गणगौर का उत्सव 2025 में, जानिए इससे जुड़ी मान्यता, महत्व, मुहूर्त और विधि

Gangaur 2025 Date (गणगौर 2025 कब मनाया जाएगा): संस्कृति और सभ्यता की भूमि भारत में अनेकों व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसा ही एक व्रत और उत्सव गणगौर का है जो कि पारंपरिक रूप से राजस्थान में मनाया जाता है लेकिन इसकी महत्ता पूरे देश में है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे क‍ि गणगौर क्या है, तथा इसकी मान्यता के साथ-साथ इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है।

Gangaur 2025 Date (गणगौर 2025 कब मनाया जाएगा): गणगौर एक हिंदू धर्म का एक सांस्कृतिक त्योहार है जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और भक्ति से भरपूर दांपत्य जीवन का उत्सव मनाया जाता है। गणगौर शब्द गण यानी शिव और गौर यानी गौरी से बना है। ये व्रत-पूजन नवविवाहित जोड़ों को प्यार के बंधन में बंधे वैवाहिक जीवन की महत्ता बताता है और उन्हें उसके लिए प्रेरित करता है। इस दिन व्रत और पूजन करने से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और मंगल की कामना गौरी-शंकर जी से करती हैं। ये व्रत कुंवारी कन्याओं द्वारा भी रखा जाता है ताकि उन्हें उनका मन-चाहा वर मिले। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधिपूर्वक गणगौर पूजा करने से दांपत्य जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहता है और देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है।

Gangaur 2025 Date, Gangaur 2025 Kab hai, Gangaur Puja

Gangaur 2025 Kab Hai

Gangaur 2025 Date in India (गणगौर 2025 कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर पूजा का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2025 में इसे 31 मार्च को सोमवार के दिन मनाया जाएगा।

End of Feed