अध्यात्म

Ganga Saptami: गंगा सप्तमी पर स्नान के साथ दान करें ये चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Ganga Saptami: गंगा सप्तमी का दिन दान पुण्य करने का खास मौका होता है। अगर आप सच्चे मन से इन 5 चीजों का दान करते हैं, तो ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि आपके जीवन में खुशहाली भी आएगी।

Image

गंगा सप्तमी

Ganga Saptami: गंगा सप्तमी का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व माना जाता है। यह दिन सिर्फ स्नान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दान और पुण्य करने का भी खास मौका है। इस दिन गंगा स्नान करने और दान-पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप इस दिन कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।

अन्न का दान करें

इस खास दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। चावल, गेहूं या दाल का दान कर सकते हैं। खासतौर से गेहूं का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

कपड़ों का दान करें

इस दिन जरूरतमंदों को साफ-सुथरे कपड़े देना पुण्य का काम होता है। इससे जीवन में सकारात्मक आती है और नकारात्मकता दूर होती है। खासकर सफेद कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है।

जल से जुड़े वस्तुओं का दान

इस दिन पानी से संबंधित चीजें जैसे घड़ा, सुराही या पानी की बोतल दान करना शुभ होता है। यह दान जीवन में शांति और संतुलन लाने में मदद करता है।

गुड़ और तिल का दान

पितरों की शांति के लिए भी गुड़ और तिल का दान अच्छा माना जाता है। गुड़ और तिल का दान करने से भगवान की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुड़ सूर्य देव से संबंधित है, जिसका दान करने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। ऐसे में आप गुड़ और तिल का दान करना ना भूलें।

दक्षिणा और दान-पुण्य

इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दक्षिणा देना बेहद फलदायी होता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार धन या अन्य वस्तुएं दान कर सकते हैं। दान-पुण्य का जीवन में विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article