Ganga Dussehra Ka Mahatva: गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है? जानिए इस पावन पर्व का महत्व

Ganga Dussehra Ka Mahatva In Hindi: पतित पावनी मां गंगा को समर्पित गंगा दशहरा पर्व 16 जून को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है।

Ganga Dussehra Ka Mahatva In Hindi (गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है): गंगा दशहरा पर्व धरती पर मां गंगा के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। इसलिए सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। अगर ऐसा कर पाना संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलकार स्नान कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा पर्व क्यों मनाया जाता है।

गंगा दशहरा की डेट और टाइम (Ganga Dussehra 2024 Date And Time)

गंगा दशहरा 16 जून 2024 रविवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि का प्रारम्भ 16 जून 2024 को 02:32 AM से होगा और इसकी समाप्ति 17 जून 2024 को 04:43 AM पर होगी। हस्त 15 जून 2024 को 08:14 AM से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 16 जून 2024 को 11:13 AM पर होगी।

End of Feed