Ganga Dusherra Kab Hai 2023: गंगा दशहरा कब है, जानिए मां गंगा के धरती पर आने की कहानी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 01:07 PM IST

Ganga Dusherra Kab Hai 2023: गंगा दशहरा ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशमी तिथि 29 मई की सुबह 11:49 बजे से 30 मई की दोपहर 01:07 बजे तक रहेगी। जानिए गंगा दशहरा पर्व क्यों मनाया जाता है।

Ganga Dusherra 2023 Start And End Date: ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है इस दिन राजा भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर उतरीं थीं। आमतौर पर ये त्योहार निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा और 31 मई को निर्जला एकादशी पड़ेगी। गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करना बेहद फलदायी होता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को अपने 10 तरह से पापों से मुक्ति मिल जाती है जिससे जीवन में सुख-शांति बनी आती है। जानिए गंगा दशहरा पर्व का महत्व (Ganga Dusherra Significance)।

गंगा दशहरा 2023 तिथि, समय और मुहूर्त (Ganga Dusherra 2023 Date, Time And Muhurat)

गंगा दशहरा कब हैमई 30, 2023
दशमी तिथि प्रारम्भमई 29, 2023 को 11:49 AM बजे
दशमी तिथि समाप्तमई 30, 2023 को 01:07 PM बजे
हस्त नक्षत्र प्रारम्भमई 30, 2023 को 04:29 AM बजे
हस्त नक्षत्र समाप्तमई 31, 2023 को 06:00 AM बजे
व्यतीपात योग प्रारम्भमई 30, 2023 को 08:55 PM बजे
व्यतीपात योग समाप्तमई 31, 2023 को 08:15 PM बजे

End of Feed