अध्यात्म

Sawan Kab Start Hoga 2023: इस बार सावन में 4 नहीं पड़ेंगे 8 सोमवार, 19 साल बाद बना रहा ऐसा अद्भुत संयोग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 11:28 AM IST

Sawan Kab Start Hoga 2023: भगवान शिव की अराधना का विशेष महीना सावन इस साल 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। खास बात ये है कि इस बार सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने तक चलेगा। जिस कारण 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat) रखे जायेंगे। जानिए इसके पीछे का कारण।

Image

Sawan 2023 Start Date: सावन महीना कब से शुरू हो रहा है, जानिए

Sawan 2023 Start And End Date: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन साल 2023 में एक नहीं बल्कि 2 महीने तक चलेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार मलमास (Malmas 2023) सावन के महीने में लगेगा। इस साल सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और इसका अंत 31 अगस्त 2023 को होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने तक चलेगा। बता दें मलमास या पुरुषोत्तम महीना हर 3 साल में पड़ता है। सावन ही नहीं बल्कि अन्य त्योहारों पर भी मलमास का असर देखने को मिलेगा। जानिए सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे (Sawan Me Kitne Somvar Hain)।

सावन कब से शुरू है 2023 (Sawan 2023 Start And End Date)

इस साल सावन में भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास काफी समय रहेगा। क्योंकि इस बार सावन महीना एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने तक चलेगा। सावन का आरंभ 04 जुलाई 2023 को होगा और इसका अंत 31 अगस्त 2023 को होगा। माना जा रहा है ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है जब सावन महीने में ही मलमास लग रहा है। बता दें मलमास हर तीसरे साल में लगता है।

सावन सोमवार 2023 (Sawan Somvar 2023 Date)

सावन सोमवारतारीख
सावन का पहला सोमवार10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार31 जुलाई 2023
सावन का पांचवा सोमवार7 अगस्‍त 2023
सावन का छठवां सोमवार14 अगस्‍त 2023
सावन का सातवां सोमवार21 अगस्‍त 2023
सावन का आठवां सोमवार28 अगस्‍त 2023

सावन माह और सावन सोमवार व्रत का महत्व (Sawan Month Significance)

सावन का महीना भगवान शिव को बेहद ही प्रिय होता है। इसलिए इस महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं जो व्यक्ति सावन सोमवार व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है साथ ही सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। सावन में शिवलिंग पर धतूरा, भांग, बेलपत्र, चन्दन, चावल इत्यादि जरूर चढ़ाएं। मान्यता है ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article