Ganesh Visarjan Puja Samagri List 2024: गणेश विसर्जन हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन किया जाता है। इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन गणेश विसर्जन सुबह में 06:07 बजे से लेकर दोपहर 01:53 बजे तक कर सकते हैं। गणेश विसर्जन के दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत भी किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। गणेश विसर्जन के दिन पूरे विधि- विधान के साथ बप्पा की पूजा करके उनको विदा किया जाता है। इसके साथ ही ही बप्पा से अगली बार फिर से आने की और सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के दिन बप्पा की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहि। यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट।
Ganesh Visarjan Puja Samagri List (गणेश विसर्जन पूजन साम्रगी लिस्ट)
- कलश
- मोदक
- केला
- सिंदूर
- इलायची
- सुपारी
- शहद
- गंगाजल
- गुलाल
- जनेऊ
- नवग्रह चावल
- धूपबती
- अक्षत
- विसर्जन करने के लिए टब
- पान के पते
- फूल माला
- दुर्वा
- आम की लकड़ी
- कपूर
- चंदन
