Ganesh Visarjan 2023 Date: कितने दिन पर किया जाता है गणेश विसर्जन, जानिए क्या है इसकी विधि

Ganesh Visarjan 2023 Date: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इस दौरान बप्पा 10 दिनों को लिए धरती पर अपने भक्तों के पास आते हैं। गणेश विसर्जन कितने दिन पर किया जाता है। गणेश विसर्जन विधि। यहां जानें सारी डिटेल।

Ganesh Visarjan 2023 Date: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का बहुत महत्व है। इस त्योहार को पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल इस पर्व की शुरुआत 19 सितंबर से हो चुकी है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। इस दिन से बप्पा 10 दिनों के लिए अपने भक्तों के घर धरती लोक पर आते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की प्रतिमा को अपने घर पर विराजमान किया जाता है और विसर्जन की तिथि को उस प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस बार गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023 को होगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं कितने दिन पर किया जाता है गणेश विसर्जन।

ganesh visarjan

ganesh visarjan

कितने दिन पर किया जाता है गणेश विसर्जन

गणेश जी का विसर्जन पूरे 10 दिन पर किया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को घर लाया जाता है और अनंत चतुदर्शी के दिन बप्पा की विदाई की जाती है। इस बार गणेश विसर्जन 28 सितंबर को किया जाएगा। गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को बहुत ही धूमधाम से घर लाया जाता है। इन दिनों भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इन दिनों बप्पा को अपने घर पर लाते हैं उनकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। गणेश जी को विसर्जित करते समय बप्पा की विदाई का दृश्य बहुत ही मनोरम होता है। गणपति को विदाई देते हुए उनके भक्त भक्ति भाव में नाचते, गाते हैं। विसर्जन के समय गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाये जाते हैं।

End of Feed