Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi: गणेश जी की आरती करने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, यहां पढ़ें लिरिक्स

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi ( गणेश जी की आरती हिंदी लिरिक्स): गणेश भगवान को हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य देव माना गया है। किसी भी पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। यहां पढ़ें गणेश आरती का लिरिक्स हिंदी में और उसके लाभ।

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi (जय गणेश, जय गणेश, आरती लिरिक्स): सनातन धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सारे विघ्नों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही उनका हमेशा कल्याण होता है। शास्त्रों में भगवान गणपति की पूजा के लिए बुधवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। किसी भी पूजा के आंरभ से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसलिए उन्हें प्रथम पूज्य देव भी कहा जाता है। गणेश भगवान की पूजा करने से साधक को अद्भुत लाभ मिलता है। इसके साथ ही यदि आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो आप गणेश भगवान का आवाहन करके उनकी सच्चे मन से पूजा करें। आपके सारे काम चुटकियों में बन जाएंगे। यहां पढ़ें गणेश आरती की लिरिक्स हिंदी में।

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi

Ganesh Ji Aarti Lyrics In Hindi ( गणेश जी की आरती हिंदी लिरिक्स)

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

गणेश आरती के फायदे ( Benefits Of Ganesh Aarti)

  1. भगवान श्रीगणेश की आरती से घर में समृद्धि आती है। व्यक्ति हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है और उसकी ओर बढ़ता रहता है।
  2. भगवान श्रीगणेश की आरती से आपका भाग्योदय होगा और आपको आर्थिक लाभ भी होगा।
  3. भगवान श्री गणेश की आरती से व्यक्ति के घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है।
  4. भगवान श्रीगणेश की आरती करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है और बुद्धि तेज होती है।
  5. भगवान श्रीगणेश की आरती से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

End of Feed