अध्यात्म

25 October 2023: एकादशी के दिन इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल

25 October In Hindi: पांपकुशा एकादशी के दिन वृष राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क वाले अपने जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सिंह राशि के छात्र मेहनत से आगे बढ़ सकते हैं। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

25 October: पांपकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन वृष वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मिथुन वालों को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क राशि वालों को थोड़ा परेशान होना हो सकता है। तुला वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि के जातक अपनी जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहना होगा। मीन राशि के जातक छात्र सफल हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh

Mesh

मेष आज का राशिफल (Aries Today Horoscope)

जॉब में प्रोग्रेस का प्रयास करते रहें। सफलता समय लेती है। मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। यदि अब तक मनमाफिक करियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय --छात्र करियर में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 03

Vrishbha

Vrishbha

वृष आज का राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब में बहुत ज्यादा तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंध में माधुर्यता रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

Mithun

Mithun

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन धार्मिक कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक --01 व 03

kark

kark

कर्क आज का राशिफल (Cancer Today Horoscope)

जॉब में संघर्ष है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में अब सफलता प्राप्त हो रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शिव उपासना करते रहें।

आज का उपाय --मसूर का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --05 व 08

Singh

Singh

सिंह आज का राशिफल (Leo Today Horoscope)

छात्रों को अपने परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। जॉब में तुला या कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक --05 व 07

Kanya

Kanya

कन्या आज का राशिफल (Virgo Today Horoscope)

स्टूडेंट्स टाइम मैनेजनेन्ट का ख्याल रखें। जॉब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। । राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

आज का उपाय --किष्किन्धाकांड का पाठ करें। मूंग व मसूर का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग-लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

tula

tula

तुला आज का राशिफल (Libra Today Horoscope)

व्यवसाय में सफलता रहेगा। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट आपको लाभान्वित करेगी। हेल्थ के लिए तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें।असत्य बोलने से बचें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक --05 व 07

Vrishchik

Vrishchik

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

ऑफिस कार्य में अत्यंत बिजी रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --06 व 08

dhanu

dhanu

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

जॉब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में मधुर्यता बना रहेगा। स्वास्थ्य में कफ जनित रोगों से समस्या आ सकती है।

आज का उपाय ---घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

makar

makar

मकर आज का राशिफल (Capricon Today Horoscope)

जॉब में चेंज का प्रयास करते रहें, फिलहाल वहां पोजिशन बहुत बेहतर अभी नहीं होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

Kumbh

Kumbh

कुम्भ आज का राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नीला व सफेद ।

शुभ अंक --07 व 08

Meen

Meen

मीन आज का राशिफल (Pisces Today Horoscope)

व्यवसाय में सफल रहेंगे। कुछ न्यू प्रोजेक्ट भी मिल जाएगा । जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --चने की दाल का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे देव गुरु बृहस्पति की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।

शुभ अंक --02व 03।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article