अध्यात्म

Chankya Niti: जानिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए क्या है आचार्य चाणक्य की नीति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 12:02 AM IST

Chankya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के लिए बहुउपयोगी है, जहां आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब नीति शास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित कई नीतियों का बेहतर उल्लेख किया है, इसके साथ इन्होंने इसमें उपायों का उल्लेख भी किया है। वहीं अगर आप बार-बार असफलता का मुँह देख रहें हैं तो आपको इन बातों को अवश्य अपनाना चाहिए।

Image

लक्ष्य प्राप्ति के लिए आचार्य चाणक्य की नीति

KEY HIGHLIGHTS
  • अगर बार-बार जीवन में आप असफलता का मुंह देख रहें हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों को अपनाना चाहिये।
  • आचार्य चाणक्य की इन बातों को अपनाकर जीवन के बड़े लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • अगर आप जीवन में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं तो आपको चाणक्य नीति की इन बातों को अपनाना चाहिए।


Chankya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब नीति-शास्त्र में जीवन के लिए बहुउपयोगी बातों का बेहतरी के साथ उल्लेख किया है, वहीं सैकड़ो वर्ष बीतने के बाद भी आचार्य चाणक्य की इन बातों की लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुई है। बता दें कि आज कल के दौर में भी बड़ी संख्या में लोग आचार्य चाणक्य की इन बातों को अपनाते हैं, वहीं अगर आप जीवन में बार-बार हार का सामना कर रहें तो आपको आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति की इन बातों को अवश्य पढ़ना चाहिये। वहीं इन बातों का अनुसरण करके आप अपने जीवन के लक्ष्यों को बड़ी आसानी से पा सकते हैं, आइये इन बातों पर एक सरसरी नजर डालते हैं।

लक्ष्य पर हो शेर की तरह ध्यान

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा है कि मनुष्य को अपने लक्ष्य पर शेर की तरह नजर रखनी चाहिये, जिस तरह शेर शिकार पर अपना ध्यान केंद्रित करके मौका मिलते ही उसका शिकार कर लेता है। ठीक इसी तरह मनुष्य को अपने जीवन में मिलने वालों मौकों को नहीं गंवाना चाहिये।

ईमानदारी व मेहनत के साथ करें लक्ष्य को पाने का प्रयास

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा है कि लक्ष्य प्राप्ति के लिये ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि यह लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं कोई भी कार्य छोटा हो या बड़ा, मनुष्य को उसे पूरी इच्छा शक्ति और मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करना चाहिये।

लक्ष्य प्राप्ति में आयेंगी बाधाएं, कभी न हारें हिम्मत

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये एक बड़ा रास्ता तय करना पड़ता है, ऐसे में असफलता मिलने पर मनुष्य का मन लक्ष्य के प्रति खिन्न होने लगता है। वहीं आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, मनुष्य को जब तक उसका लक्षित लक्ष्य प्राप्त न हो जाये जी जान से लगे रहना चाहिये। वहीं देर सबेर ही सही लेकिन लक्ष्य के लिये लगे रहने वाले व्यक्ति को एक दिन सफलता अवश्य मिलती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article