Five Planet Alignment: 28 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ नजारा, पांच ग्रहों की होगी परेड, इन राशियों का होगा भाग्योदय

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 01:33 PM IST

5 Planets Conjunction In Sky: 28 मार्च को गुरु, बुध, शुक्र, मंगल और युरेनस का अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्रहों की कुछ ऐसी स्थिति बनेगी जिससे सभी राशि के लोग प्रभावित होंगे।

Five Planets Parade To Begin Tonight: 28 मार्च 2023 को बृहस्पति, बुध, शुक्र, मंगल व यूरेनस रात्रि में आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। याद रहे ये सभी एक सीधी रेखा में दिखाई नहीं देंगे। एक ही समय पर पांच अलग अलग ग्रह आकाश में दिखेंगे। इस घटना का बहुत ज्यादा सम्बन्ध राशियों पर नहीं है। ग्रह कब किस राशि में प्रवेश किया, कब तक रहा व अस्त रहा इसका प्रभाव पड़ता है। इसी दिन एक बड़ी घटना घट रही है। गुरु 28 को ही मीन राशि में अस्त हो रहे हैं। सूर्य व गुरु एकसाथ मीन में रहेंगे।क्या दोनों का सम्बंध है? दोनों दो अलग अलग विषय है।प्रभाव तो पड़ेगा 28 मार्च को गुरु व सूर्य का एकसाथ मीन में होने का जिसका स्वामी गुरु है, जहां पहले से गुरु गोचर रत हैं। सूर्य का मीन राशि में प्रवेश प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा। यह प्रभाव एक माह तक रहेगा। यह संक्रांति मेष, कन्या व तुला राशि को विशेष लाभान्वित करेंगे। कन्या राशि के लोग नौकरी में सफल रहेंगे। कर्क व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जनते हैं इसका राशिफल...

planets Conjunction

इस अद्भुत नजारे से कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी

मेष राशि

इस राशि के जातक जॉब में स्थान या पद परिवर्तन करेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे और परिवर्तन की भी संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

End of Feed