अध्यात्म

चाणक्य नीति: इन गुणों वाली स्त्रियां अपने पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 11:13 AM IST

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति में स्त्रियों से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। जानिए चाणक्य ने कैसी स्त्रियों को पति के लिए भाग्यशाली बताया है।

Image

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति अनुसार ऐसी स्त्री पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में काफी लोकप्रिय हैं। चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफलता और समृद्धि पाने के लिए कई उपयोगी बातें बताई हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है। चाणक्य की नीतियां लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। जानिए चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने बताया है कैसी स्त्रियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

धार्मिक विचारों वाली स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री धार्मिक विचारों वाली होती है वो अपने पति की किस्मत चमका देती है। ऐसी स्त्री अपने ससुराल को स्वर्ग बना देती है। धर्म को मानने वाले स्त्री के घर में सुबह-शाम पूजा पाठ होती है जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

संतोषी स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री संतोषी होती है वो अपने पति की किस्मत बदल देती है। ऐसी स्त्री हर मुश्किल घड़ी में अपने पति के साथ खड़ी रहती है। इनके पास जितना होता है ये उसी में खुश रहती हैं।

धैर्यवान स्त्री: जो स्त्री धैर्यवान होती है वो भी पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। क्योंकि धैर्यवान व्यक्ति कभी परेशान नहीं होता। हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेता है।

शांत स्वभाव वाली स्त्री: इसी तरह जो स्त्री शांत स्वभाव की होती है जल्दी से क्रोध नहीं करती वो भी पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। क्योंकि ऐसी स्त्री के घर का माहौल हमेशा सुखद बना रहता है। ऐसी स्त्री के घर में कलह नहीं होता और जिस घर में कलह नहीं होता वहां लक्ष्मी मां विराजती हैं।

मीठा बोलने वाली स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री मीठे वचन बोलती है उसके घर में सदैव सुख-शांति का माहौल रहता है। ऐसी स्त्री अपनी बोली से सभी को इंप्रेस कर देती है। ऐसी स्त्री के घर का माहौल हमेशा बढ़िया रहता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article