अध्यात्म

First Surya Grahan 2025: शनि गोचर के दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

First Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि इस दिन शनि देव भी अपनी राशि बदल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं ये सूर्य ग्रहण किन राशियों की किस्मत चमका देगा।

Image

First Surya Grahan 2025

First Surya Grahan 2025: ज्योतिष अनुसार साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण की रात में करीब 11 बजे शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार एक ही दिन में घटित हो रही ये दो बड़ी घटनाएं 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। जानिए किन राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लकी साबित होगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए भी साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लकी साबित होगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मकान या गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में परिवर्तन करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article